फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : अब पांच अगस्त तक जमा करा सकते हैं माइग्रेशन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह्य विश्वविद्यालयों से आए छात्रों के लिए मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म जमा करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने अन्य विश्वविद्यालयों से प्रवेश लेकर आए विद्यार्थियों के मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई से बढ़ाकर अब 5 अगस्त कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्राचार्यों और निदेशकों को निर्देशित है कि परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा कराने से पहले यह सुनिश्चित करें कि बाह्य विश्वविद्यालय से प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा का मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र परीक्षा फॉर्म के साथ संलग्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन परीक्षा फॉर्मों के साथ मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र संलग्न नहीं होगा, उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही जिन महाविद्यालयों ने बीएड प्रथम वर्ष-2026 के परीक्षा फॉर्म पहले ही बीएड परीक्षा विभाग में जमा कर दिए हैं, उन्हें संबंधित विद्यार्थियों के मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र 5 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें