फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह टला, नई तारीख जानने के लिए करें क्लिक

Tue, 31 Jan 2017 11:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
13 फरवरी को होने वाला चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह टल गया है। विधानसभा चुनाव को इसकी वजह माना जा रहा है। राजभवन से इस बाबत पत्र जारी कर सूचना दे दी गई है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब 25 मार्च से 11 अप्रैल के बीच समारोह होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


सीसीएसयू ने कुलाधिपति को चुनाव का हवाला देते हुए पत्र भेजा था। जिसमें कहा गया था कि 11 फरवरी को मेरठ और 15 फरवरी को सहारनपुर मंडल में चुनाव है। ऐसे में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और विवि स्टॉफ  चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहेगा। समारोह के आयोजन को लेकर कठिनाई होने के कारण दीक्षांत समारोह की तिथि बदलने की मांग की गई थी। कुलाधिपति ने मांग को स्वीकार करते हुए 13 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह को स्थगित करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। सोमवार को राजभवन की ओर से इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। अब दीक्षांत समारोह 25 मार्च से 11 अप्रैल के बीच कराया जाएगा। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि कुलाधिपति के निर्देश पर नए शेड्यूल के अनुसार जल्द ही तिथि का चयन कर लिया जाएगा।

मुख्य अतिथि का चयन होना बाकी
दीक्षांत समारोह को लेकर विवि की लगभग सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डिग्री प्रिंट करने का ऑर्डर दिया जा चुका है। मेडल लिस्ट विवि की वेबसाइट पर अपलोड हो गई है। सूत्रों के मुताबिक विवि प्रशासन मुख्य अतिथि के रूप में किसी बड़ी शख्सियत को बुलाना चाहता है। नए शेड्यूल के हिसाब से मुख्य अतिथि का चयन किया जाएगा। उसके बाद ही कुलाधिपति की मंजूरी ली जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के नाम को लेकर चर्चा चल रही है। इनके अलावा अन्य नाम भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें