ये हुए दाखिले
बागपत में 14355 सीटों पर 4098, बुलंदशहर में 28636 सीटों पर 8889, गौतमबुद्घनगर में 15601 सीटों पर 5983 दाखिले हुए हैं। गाजियाबाद में 25333 सीटों पर 8971, हापुड़ में 13807 सीटों पर 4689, मुजफ्फरनगर में 20342 सीटों पर 7151, सहारनपुर में 32156 सीटों पर 10310, शामली में 9013 सीटों पर सोमवार शाम तक 3131 एडमिशन हुए हैं।
बीएससी नर्सिंग की आज आएगी पहली मेरिट
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए मंगलवार को पहली मेरिट जारी होगी। इस मेरिट के एडमिशन मंगलवार से शुरू होकर सात नवंबर तक किए जाएंगे। सभी छात्र-छात्राएं मेरिट आने के बाद अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर लें और समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन लें।
फिर रजिस्ट्रेशन खोल सकता है विवि
प्रथम ओपन मेरिट के एडमिशन पांच नवंबर को खत्म होने के बाद कॉलेज बची हुईं सीटों पर दूसरी ओपन मेरिट जारी करेंगे। इसके बाद विवि फिर से रजिस्ट्रेशन ओपन कर सकता है। अभी भी हजारों की संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जो रजिस्ट्रेशन करने से रह गए थे। विवि सीटें खाली देखते हुए रजिस्ट्रेशन खोलकर ओपन मेरिट से एडमिशन कराएगा।