फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने पहली मेरिट से एडमिशन की तिथि एक दिन बढ़ाई, पहले दिन 3550 दाखिले 

Mon, 02 Nov 2020 09:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ के सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में ओपन मेरिट से सोमवार को 3550 एडमिशन हुए हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों में अभी काफी सीटें खाली हैं। विवि ने पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि चार नवंबर से बढ़ाकर पांच नवंबर कर दी है।
विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में सोमवार को 3550 एडमिशन होने के बाद कुल संख्या 67500 पहुंच गई है। दूसरे दिन एडमिशन की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। एडेड और राजकीय कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम की मेरिट नीचे आने का हजारों छात्र-छात्राओं को इंतजार है।

दूसरी ओपन मेरिट कितनी नीचे जाएगी ये सीटें भरे जाने पर निर्भर करेगा। मेरठ में एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 41723 सीटें हैं, इनमें से अभी तक 14273 सीटें भरी हैं। हालांकि इनमें सेल्फ फाइनेंस में ही सीटें खाली रहेंगी। एडेड और राजकीय कॉलेजों में कोई सीट खाली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए दाखिले 
बागपत में 14355 सीटों पर 4098, बुलंदशहर में 28636 सीटों पर 8889, गौतमबुद्घनगर में 15601 सीटों पर 5983 दाखिले हुए हैं। गाजियाबाद में 25333 सीटों पर 8971, हापुड़ में 13807 सीटों पर 4689, मुजफ्फरनगर में 20342 सीटों पर 7151, सहारनपुर में 32156 सीटों पर 10310, शामली में 9013 सीटों पर सोमवार शाम तक 3131 एडमिशन हुए हैं। 

बीएससी नर्सिंग की आज आएगी पहली मेरिट 
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए मंगलवार को पहली मेरिट जारी होगी। इस मेरिट के एडमिशन मंगलवार से शुरू होकर सात नवंबर तक किए जाएंगे। सभी छात्र-छात्राएं मेरिट आने के बाद अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर लें और समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन लें।

फिर रजिस्ट्रेशन खोल सकता है विवि 
प्रथम ओपन मेरिट के एडमिशन पांच नवंबर को खत्म होने के बाद कॉलेज बची हुईं सीटों पर दूसरी ओपन मेरिट जारी करेंगे। इसके बाद विवि फिर से रजिस्ट्रेशन ओपन कर सकता है। अभी भी हजारों की संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जो रजिस्ट्रेशन करने से रह गए थे। विवि सीटें खाली देखते हुए रजिस्ट्रेशन खोलकर ओपन मेरिट से एडमिशन कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें