फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह आज

Fri, 10 Mar 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आज (शुक्रवार को) 28वें दीक्षांत समारोह का आयोजन कि या जाएगा। कुलाधिपति राम नाईक होनहार छात्रों को मेडल और डिग्री प्रदान करेंगे। इस दौरान कुल 167 मेधावियों को को मेडल प्रदान किए जाएंगे। 36 मेधावियों को राज्यपाल स्वयं मेडल प्रदान करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. गिरीश साहनी होंगे
विज्ञापन

दीक्षांत कार्यक्रम दो चरण में होगा। पहला चरण सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगा। इसमें कुलाधिपति मेडल प्रदान करेंगे। दूसर सत्र दोपहर 2:30 बजे से होगा। इस सत्र में कुलपति एनके तनेजा मेडल प्रदान करेंगे। पहली बार लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी दीक्षांत में डिग्री प्रदान की जाएगी। विवि ने बृहस्पतिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। फोर्स की तैनाती से लेकर दीक्षांत की रिहर्सल तक हो चुकी है। समारोह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र के माध्यम से ही होगा। डिग्री दीक्षांत समारोह से पहले सुबह आठ से 10 बजे तक दी प्रदान की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के छात्रों को डिग्री प्रशासनिक भवन में दी जाएगी। अन्य सभी को गोपनीय विभाग से डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके लिए विवि ने अलग काउंटर बनाए गए हैं। कैंपस के छात्रों को उनके विभाग से ही डिग्री प्रदान की जाएगी। दीक्षांत के लिए ड्रेस की व्यवस्था शिक्षा विभाग में रहेगी। एनसीसी कैडेट्स कुलाधिपति को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे।  

आज कैंपस में नहीं होगा मॉर्निंग वॉक
शहर के लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए विवि कैंपस में जाते हैं। शुक्रवार की सुबह से ही बाहरी लोगों की एंट्री बंद रहेगी। बिना आई कार्ड और आमंत्रण के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। डिग्री के लिए सुबह छात्रों की लाइन लगेगी। डिग्री लेने के लिए छात्रों को विवि की वेबसाइट से परफोर्मा अपलोड करके कॉलेज के प्रिंसिपल या विभाग के हेड से अग्रसारित कराकर लाना होगा।
विज्ञापन


मेडल की स्थिति
2016 के 147 छात्रों को मिलेंगे गोल्ड मेडल
2015 के 20 छात्रों को मिलेंगे गोल्ड मेडल
2016 के 31 छात्रों को प्रायोजित गोल्ड मेडल मिलेंगे
2015 के पांच छात्रों को प्रायोजित गोल्ड मेडल मिलेंगे

डिग्री की स्थिति
समारोह में कुल 1493 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इनमें दो को डीएससी, आठ डीलिट, एक एलएलडी, 292 पीएचडी, एमडीएस 101, एमबीबीएस 94, एमडी 32, एमएस 14, डीएम एक, डिप्लोमा 16, पोस्ट ग्रेजुएशन 433, एमफिल 117 और 425 ग्रेजुएट को डिग्री अवार्ड की जाएगी। इस दौरान 144 मेधावियों को भी कुलपति प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें