फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा के सात केंद्रों में हुआ बदलाव, लापरवाही करने वालों को चेतावनी

Tue, 03 Mar 2020 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में चल रही मुख्य परीक्षाओं के चार केंद्रों में बदलाव किया गया है। इन केंद्रों के खिलाफ फ्लाइंग स्कवॉयड टीमों और पर्यवेक्षकों ने अनियमितता की रिपोर्ट दी थी। चार मार्च से इन केंद्रों की परीक्षाएं दूसरे केंद्रों पर कराई जाएंगी। कई अन्य केंद्रों को भी विवि प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 22 फरवरी से रेग्युलर में बीए-बीएससी-बीकॉम और प्राइवेट में बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि चार परीक्षा केंद्र बदले गए हैं।

इनमें स्वतंत्रता सेनानी श्री रामफूल सिंह स्मारक कन्या डिग्री कॉलेज फलावदा मेरठ, रूरल गर्ल्स कॉम्पटेटिव डिग्री कॉलेज दौराला मेरठ, शहीद भगत सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज रार्धना, मेरठ और सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज शाहपुर तेलहेरी बुजुर्ग सहारनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें स्वतंत्रता सेनानी श्री रामफूल सिंह स्मारक कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं चार मार्च से एएसपीजी कॉलेज मवाना में होंगी। रूरल गर्ल्स कॉम्पटेटिव डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों की परीक्षाएं भगवती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट सिवाया मेरठ में होंगी। शहीद भगत सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं की परीक्षाएं सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना में और सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज सहारनपुर के छात्रों की परीक्षाएं गवर्नमेंट कॉलेज देवबंद में होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अगर किसी भी केंद्र से कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही करने वालों को चेतावनी
जो परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों का लिंक भेजने में लापरवाही कर रहे हैं, उनको विवि प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। तीनों पालियों की परीक्षाओं में पेपर का लिफाफा खोले जाने की वीडियो रिकॉर्डिंग भी विवि ने परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद मांगी है। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी कॉलेजों से डीवीआर लिंक लेकर ऑनलाइन नजर रखी जा रही है।

ड्यूटी नहीं कर रहे शिक्षक
सोमवार को कई छात्रों ने एडेड कॉलेजों के शिक्षकों की शिकायत की। बताया कि कई जगहों पर शिक्षक दो-तीन सौ रुपये देकर प्राइवेट शिक्षकों से ड्यूटी करा रहे हैं। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से इस मामले में सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड देखकर जांच कराने की मांग की। शिकायत करने वालों में शान मोहम्मद, मोहित रस्तोगी, विकास कुमार और हाशिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें