फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू में नगर निगम की बैठक से पहले सफाई कर्मचारियों का हंगामा, बेहोश हुए कर्मचारी और नेता सुरेश

Sat, 23 Aug 2025 12:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में नगर निगम की बैठक से पहले सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ता एक घंटे से जारी है, इसी दौरान एक कर्मचारी और नेता सुरेश बेहोश हो गए। 

विज्ञापन
नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के अटल सभागार में नगर निगम की बैठक शुरू होने से पहले सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारियों की नगर निगम अधिकारियों के साथ वार्ता पिछले एक घंटे से चल रही है। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक कर्मचारी और नेता सुरेश अचानक बेहोश हो गए, जिन्हें बाहर ले जाया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

अटल सभागार में नगर निगम की अहम बैठक होने वाली है, लेकिन उससे पहले कर्मचारियों के विरोध ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल वार्ता जारी है और कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें