फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : प्रवेश प्रक्रिया के लिए अब 20 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रवेशार्थियों को बड़ी राहत, यूजी-पीजी में पंजीकरण के लिए मिला अंतिम मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए स्नातक, परास्नातक और दोनों स्तरों के सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के लिए इसे अंतिम अवसर बताया है।
विज्ञापन

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विवि परिसर एवं संबंधित महाविद्यालयों में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पांच मई से और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 17 जून से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही थी। विवि ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में त्रुटि शेष है, वे भी 20 जुलाई तक संशोधन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें