फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : एक अगस्त तक होंगे प्रवेश के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने छात्रहित में एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 जुलाई से एक अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित थी। छात्रहित को देखते हुए कुलपति के आदेश पर आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन के साथ प्रवेश शुल्क भी अनिवार्य रूप से जमा कर दें। स्पष्ट किया गया है कि एक अगस्त के बाद आवेदन की तिथि किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें