.....सरदार पटेल के विचार आज भी अखंड सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा
... भारत भारती के समारोह में वक्ताओं ने किया लौहपुरुष के योगदान का स्मरण, कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
लौहपुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित संस्था भारत भारती की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।
सरदार पटेल के विचार आज भी अखंड और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं इन शब्दों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। मुख अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी उत्तर क्षेत्र रोशन लाल अग्रवाल का रहा। मुख्य वक्ता इतिहासकार प्रोफेसर विध्नेश त्यागी ने सरदार पटेल के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि विवेकानंद दीक्षित और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह ने भी उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता बताई।
मुख्य अतिथि रोशन लाल अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे भारत को एकजुट करने के लिए अत्यंत कठिन परिश्रम किया था। उन्होंने रियासतों के विलय और कश्मीर के संदर्भ में महाराजा हरि सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास नहीं किया होता तो आज यहां से लेकर देहरादून तक जाने के लिए भी न जाने कितने वीजा लेने पड़ते। देश की एकता के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
समारोह के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर, डॉ. सुदेश यादव जख्मी, वीरेंद्र अबोध और निशांत ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का संयोजन कमलजीत सिंह ने किया। अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता और निवेदक अनिरुद्ध गोयल ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।