आईआईएमटी एकेडमी में शुरू हुई प्रतियोगिता में पहले दिन 800 और 1500 मी. हीट में किया प्रतिभाग
आज सुबह सभी श्रेणी में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं, पुरुष वर्ग में होंगे इवेंट
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन बालक तैराकी प्रतियोगिता में 200 स्कूलों से लगभग 1000 तैराक बुधवार को एकेडमी पहुंचे। पहले दिन 800 मीटर और 1500 मीटर हीट का आयोजन किया गया। इसमें तैराकों ने शानदार प्रतिभा दिखाई। आज प्रतियोगिता का विधिवत रूप से आगाज होगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के द्वारा किया जाएगा। आईआईएमटी एकेडमी की प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने बताया कि आईआईएमटी एकेडमी के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन 29 जुलाई से 1 अगस्त तक आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर स्थित अत्याधुनिक स्विमिंग पूल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, नैनीताल, जसपुर, काशीपुर, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश सहित विभिन्न जनपदों के विद्यालयों के छात्र अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में 11, 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 21 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, मेडले तथा विभिन्न रिले स्पर्धाएं शामिल हैं। प्रतियोगी 50, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर की प्रतियोगिताओं में निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को 800 मीटर और 1500 मीटर ही शुरुआती चरण की स्पर्धा (हीट) आयोजित की गई जिसमें तैराकों ने अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया। इस मौके पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल, आईआईएमटी स्कूल्स की प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल ने मौजूद रहे।
तैराकी प्रतियोगिता को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में पहुंचे तैराक और हीट में भाग लेते तैराक