मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में सीबीएसई वेबिनार हुआ आयोजित
विज्ञापन समाचार फोटो सहित लगाएं
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में बृहस्पतिवार को दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली पर केंद्रित वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की छात्राओं के साथ अभिभावक व शिक्षक भी उपस्थित रहे।
वेबिनार का शुभारंभ सीबीएसई चेयरपर्सन राहुल सिंह (आईएएस) ने किया। मुख्य वक्ता एवं सत्र संचालक सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन्स डॉ. संयम भारद्वाज ने नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 से कक्षा 10वीं के सभी छात्रों के लिए फरवरी-मार्च में पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य होगी, जबकि मई में दूसरी परीक्षा वैकल्पिक रहेगी। छात्र अधिकतम तीन विषयों में बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे और दोनों में से बेहतर अंक ही अंतिम मार्कशीट में शामिल किए जाएंगे।
डॉ. भारद्वाज ने परीक्षा तिथियों, पंजीकरण प्रक्रिया, एलओसी भरने की समय-सीमा और स्कूलों की नई जिम्मेदारियों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इसे एनईपी-2020 की भावना के अनुरूप छात्र-हितैषी कदम बताया, जिससे परीक्षा का तनाव कम होगा और मूल्यांकन अधिक न्यायपूर्ण बनेगा।
प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों-शिक्षकों की हर शंका का तुरंत निराकरण किया गया। प्रधानाचार्या एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर सपना आहूजा ने वेबिनार को उपयोगी बताया। उन्होंने 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होने की याद दिलाते हुए अभिभावकों के लिए शीघ्र ही विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने की घोषणा की, ताकि नई प्रणाली की हर बारीकी से उन्हें अवगत कराया जा सकें।