फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीबीएसई गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
सरधना। बरनावा रोड स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में बुधवार को चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन गर्ल्स कब
विज्ञापन
- चार दिवसीय प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन की टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। बरनावा रोड स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में बुधवार को चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। ध्वजारोहण, मार्च पास्ट और सरस्वती वंदना ने समारोह में उत्साह भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, खेल भावना, समर्पण और टीमवर्क है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, प्रतिभागी टीमों और प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें