फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर 1154 छात्राें ने बोर्ड परीक्षा दी थी। 1780 छात्रों को क्यूमलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) टेन मिला है। बोर्ड ने इस साल प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट (पीएसए) खत्म कर दिया था, जिसका असर रिजल्ट पर दिखा है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक छात्रों ने सीजीपीए 10 प्राप्त किए हैं। जिले में कुल 13741 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें से 1154 ने बोर्ड व 12,287 ने होम एग्जाम दिया।
सभी का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट ठप हो गई। बोर्ड ने पिछले साल की तरह इस साल भी 28 मई को ही परीक्षा परिणाम घोषित किया। रिजल्ट दोपहर 2 बजे आना था, लेकिन 12.45 पर ही बोर्ड ने अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

सर्वर ठप होने के कारण स्कूल दिनभर रिजल्ट डाउनलोड करने में लगे रहे। सिंगल रिजल्ट के अलावा स्कूलों का रिजल्ट भी डाउनलोड नहीं हो पाया। स्टूडेंट्स ने बोर्ड की साइट के अलावा मोबाइल पर एसएमएस से भी रिजल्ट देखा। अधिकांश छात्रों का 10 सीजीपीए आने पर पैरेंट्स भी खुश थे।

सीजीपीए 10 मतलब 95 प्रतिशत अंक
सीबीएसई ने 10वीं में सीजीपीए सिस्टम लागू किया है। स्टूडेंट्स ने 95 नंबर लिए हों या 100, लेकिन सीजीपीए 10 ही मिलेगा। 10 सीजीपीए वालों का अंक प्रतिशत देखें तो यह 95 प्रतिशत होता है। ग्रेडिंग सिस्टम में पहले जो टॉपर 100 प्रतिशत अंक लाता थ, वो अब केवल 95 प्रतिशत नंबरों पर ही सिमट गया है। सीजीपीए से अंक प्रतिशत निकालने के लिए कुल सीजीपीए प्वाइंट को 9.5 से गुणा करके जो प्राप्तांक मिलेगा वही प्राप्तांक प्रतिशत होगा।

नहीं हो रहा होम एग्जाम से मोहभंग
अच्छे नंबर और टेंशन फ्री रहने की चाहत में छात्रों का दसवीं कक्षा में होम एग्जाम से मोहभंग नहीं हो रहा। इस वर्ष 12,287 छात्रों ने होम एग्जाम और 1154 ने बोर्ड परीक्षा दी। 2015 में 722 छात्र व 2014 में 667 छात्रों ने बोर्ड एग्जाम दिया था। होम एग्जाम में बैठने वालाें की संख्या हर साल 9 हजार से अधिक ही रही है।

पीएसए हटा, बढ़ा 10 सीजीपीए का ग्रॉफ
इस साल बोर्ड ने प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट का सिस्टम 10वीं कक्षा में खत्म कर दिया, जिसके कारण छात्रों को 10 सीजीपीए जमकर मिला। क्योंकि पीएसए 10 नंबर का होता था, जिसके मार्क्स सीजीपीए में जुड़ते थे। पीएसए में छात्र से इंटलेक्ट और माइंड संबंधी कठिन सवाल पूछे जाते थे। पेपर भी बोर्ड सेट करता था, इसमें अधिकांश छात्र गच्चा खा जाते थे, इसका असर सीजीपीए पर आता था। लेकिन इस बार बोर्ड ने पीएसए खत्म कर दिया। वहीं एक्सट्रा कोकरिकुलर एक्टिविटीज के मार्क्स पर भी बोर्ड का जोर रहा। एक्सट्रा एक्टिविटी के मार्क्स भी सीजीपीए में खूब जोड़े गए हैं, जिसके कारण कई छात्रों को 10 सीजीपीए मिला है। प्रिंसिपलों के अनुसार छात्राें के भविष्य के लिए यह कदम अच्छा नहीं है।
विज्ञापन


13741 छात्रों ने दी थी दसवीं की परीक्षा
13441 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की
1154 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा पास की
12,287 ने दिया होम एग्जाम
97.82 प्रतिशत रहा रिजल्ट
1780 ने पाया 10 सीजीपीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें