फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th result 2019: मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने किया टॉप, बनना चाहती हैं डांस थेरेपिस्ट

Thu, 02 May 2019 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर की छात्रा करिश्मा अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई द्वारा कक्षा बारह का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा हंसिका व मुजफ्फरनगर की छात्रा करिश्मा ने एकसाथ टॉप किया है। करिश्मा अरोड़ा मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। 

-आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर रिजल्ट देखें।
-इस साल कुल 31 लाख छात्र परीक्षा दिए थे। इसमें 18.1 लाख लड़के और 12.9 लाख लड़कियां शामिल थीं।


सीबीएसई की परीक्षा में 83.4 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इनमें 88.70 फीसदी छात्राएं पास हुईं। वहीं 98.2 फीसदी के साथ त्रिवेंद्रम पहले नंबर पर रहा। चेन्नई 92.93 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहा। दिल्ली में रिजल्ट का प्रतिशत91.78 फीसदी रहा।



इस बार कक्षा बारह में दो छात्राओं ने एकसाथ सीबीएसई बोर्ड को टॉप किया है। इनमें गाजियाबाद के डीपीएस की छात्रा हंसिका शुक्ला को 500 में से 499 नंबर प्राप्त हुए हैं, जबकि मुजफ्फरनगर के एसडी इंटर कॉलेज की छात्रा करिश्मा अरोड़ा को 500 में 499 नंबर हासिल हुए हैं। इस बार 79.40 फीसदी छात्र बारहवीं में पास हुए हैं जबकि छात्राओं का प्रतिशत 88.70 रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मां मोनिका अरोरा के साथ करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा करिश्मा अरोड़ा ने सीबीएसई इंटरमीडिएट में 499 अंक हासिल करके टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। करिश्मा के पिता मनोज कुमार अरोड़ा जैविक खाद बनाने का कारोबार करते हैं, जबकि मां मोनिका अरोड़ा गृहिणी हैं। करिश्मा की बड़ी बहन भूमिका अरोड़ा गार्गी दिल्ली कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। 
विज्ञापन

3 of 5
शिक्षिकाओं के साथ करिश्मा अरोरा - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और स्कूल की प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना को दिया। करिश्मा का सपना डांस थेरेपिस्ट बनना है। वह पिछले सात साल से दिल्ली की कत्थक गुरु गीतांजलि लाल से कत्थक और अन्य डांस का प्रशिक्षण ले रही हैं। 

4 of 5
करिश्मा अरोरा डांस थैरेपिस्ट बनना चाहती हैं
करिश्मा ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम कर उसने यह सफलता अर्जित की है। वह अच्छी डांसर बनने के साथ साथ समाज सेविका बनना चाहती हैं। प्रतिदिन आठ घंटे अध्ययन करने के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। शहर की एटूजेड कॉलोनी निवासी करिश्मा होली एंजल स्कूल से हाई स्कूल में भी टॉप किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमपीएस की छात्रा पूजा चौधरी व डीपीएम के छात्र दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला
ये रहे मेरठ जिले के टॉपर
दीवान स्कूल की छात्रा पूजा चौधरी 97. 4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।  डीपीएम मवाना के छात्र दीपक यादव ने 95 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। एमपीएस शास्त्रीनगर से कक्षा बारह की हयूमैनिटिज़ स्ट्रीम की छात्रा दिव्या अग्रवाल और वंशिका भगत ने 99.4 अंक हासिल कर जिले में टॉप स्थान प्राप्त किया है।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए लगभग 18.19 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। अंतिम वर्ष के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.60 प्रतिशत था। इसके साथ ही, CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए लगभग 13 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें