केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का कक्षा 12वीं का शुक्रवार को रिजल्ट जारी हुआ तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वहीं, मेरठ की राधिका सिंघल ने 99.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। राधिका ने अपनी मार्कशीट देखी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राधिका सिंघल की अमर उजाला के रिपोर्टर सागर कश्यप से खास बाचचीत हुई। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि कैसे सफलता हासिल की है।
राधिका सिंघल से खास बातचीत
राधिका सिंघल का कहना है कि उन्होंने कभी भी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी करके ही यह सफलता हासिल की है। वहीं, राधिका ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के अलावा डांस करना और म्यूजिक सुनना पसंद है। साथ ही किताबें पढ़ना भी काफी पसंद है। राधिका कहती हैं कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सिर्फ सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम ही चलाया। अब राधिका साइकोलॉजी से स्नातक करना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE 10 Result 2023 Live Updates: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.12 रहा पास प्रतिशत