उधर, बिजनौर में आधारशिला द स्कूल की छात्रा कनिका ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, डीडीपीएस स्कूल की छात्रा माही ने पीसीबी ग्रुप में 96.6 प्रतिशत प्राप्त किए। सीबीएसई आर आर पब्लिक स्कूल की इंटर की छात्रा कनिष्का त्यागी ने मैथ ग्रुप में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
यह भी पढ़ें: CBSE Result 2023: गाजियाबाद की छात्रा आस्था मिश्रा के 99.4% अंक; लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने फिर मारी
वहीं, स्कूलों में भी तैयारी तेज कर ली गई हैं। छात्र अपने नतीजे देखने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। 15 फरवरी से पांच अप्रैल के बीच हुई सीबीएसई परीक्षाओं में मेरठ से कक्षा 12वीं के कुल 12,524 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
बता दें कि शामली जनपद में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रतीक ने 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह कला वर्ग का छात्र है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, जारी परिणामों में परिवर्तन हो सकता है।
बागपत में जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत की ह्यूमैनिटीज वर्ग की छात्रा बुलबुल सिंह ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, कॉर्मस वर्ग में सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल बड़ौत की छात्रा ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया ने 95.2 प्रतिशत पाए हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देखने के ये हैं आसान तरीके, जानें पूरी प्रक्रिया