32,500 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह की पाली में 10 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
18500 परीक्षार्थी हाईस्कूल में होंगे शामिल
14000 परीक्षार्थी बारहवीं की परीक्षा में बैठेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार (आज) से जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। 32 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। दसवीं में 18 हजार 500 और बारहवीं में 14 हजार परीक्षार्थी समेत कुल 32 हजार 500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
सीबीएसई मेरठ सिटी कोऑर्डिनेटर व केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी परीक्षा केंद्रों के सेंटर अधीक्षक और प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा गया है कि नकल विहीन परीक्षा कराएं। सुबह की पाली में परीक्षा केंद्र सुबह 9 बजे से परीक्षार्थियों के लिए खुल जाएंगे। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, इसलिए सभी परीक्षार्थी समय से पहले पहुंचें। बेहतर होगा कि एक दिन पहले अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर अपना स्थान और रूट पहले से तय कर लें। लिखित परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। इसी तरह शाम की पाली की परीक्षा में भी केंद्र का द्वार एक घंटा पहले खुलेगा और पेपर शुरू होने के समय पर बंद हो जाएगा।
परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- कोई प्रश्न कठिन लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें। उससे सबसे बाद में हल करें।
- डायग्राम साफ और सही लेबल के साथ बनाएं।
- आखिरी 10–15 मिनट जरूर बचाकर रखें, ताकि अपने जवाब चेक कर सकें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं
एडमिट कार्ड, -नीला बॉलपॉइंट पेन, पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, रबर और शार्पनर, पारदर्शी पानी की बोतल
क्या लेकर न जाएं
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
कोई भी लिखी हुई पर्ची या नोट्स
परीक्षा के दौरान क्या न करें