फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: टॉपर बनने के लिए छात्र-छात्राएं अपना रहे ये खास तरीका

Mon, 04 Feb 2019 05:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्र अच्छे अंक ला सकें इसके लिए पिछले वर्षों के टॉपर्स की कॉपियां स्कूलों में पहुंच चुकी हैं। विद्यार्थियों को टॉपर्स की कॉपियां दिखाई जा रही हैं जिससे छात्र उत्तर कैसे लिखना है, आंसर लिखने में किन मुख्य बातों का ख्याल रखें इसकी जानकारियां दी जा रही हैं। सीबीएसई की ओर से स्कूलों में दसवीं, बारहवीं दोनों के ही टॉपर्स की कॉपियां भेज दी गई हैं। सभी पब्लिक स्कूलों में टॉपर्स की कॉपियां आई हैं। स्कूल कक्षाओं में कॉपियां दिखाकर छात्रों को अच्छा उत्तर लिखने के टिप्स दे रहे हैं। स्कूलों ने बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का समय बचाने के लिए कॉपियां की फोटो खींचकर उन्हें व्हाट्सएप करने की भी सुविधा दी है। 

विज्ञापन


वहीं छात्र आकर विद्यालय में टॉपर्स की कॉपियों का फोटोकॉपी भी ले सकते हैं। यह पहली बार है जब सीबीएसई बोर्ड ने टॉपर्स की कॉपियों को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया था। इसके तहत ही स्कूलों में ये कॉपियां आई है। सभी विषयों खासतौर से गणित, केमेस्ट्री, फिजिक्स की कॉपियों को भेजा गया है। ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम से जुड़े विषयों की कॉपियां भी मुख्य तौर पर भेजी गई हैं। क्योंकि पिछले सत्र में अधिकांश टॉपर कला वर्ग से थे। कला वर्ग के विषयों में ही उत्तर कैसे लिखना है इस पर विशेष ध्यान देना होता है। गणित में भी सवालों के हल करने के तरीके को छात्र समझें इसलिए गणित की कॉपियां खासतौर से दिखाई जा रही हैं।

विज्ञापन

कॉपी पर नहीं टॉपर का नाम, रोल नंबर
स्कूलों में बोर्ड द्वारा टॉपर्स की जो कॉपियां भेजी गई हैं उन पर छात्र का रोल नंबर, स्कूल का नाम और छात्र का नाम नहीं है। केवल कॉपियां आई है। उसी स्कूल के टॉपर की कॉपी उसी स्कूल में भेजी गई है ऐसा नहीं है। दूसरे स्कूलों और दूसरे शहरों के टॉपर्स की कॉपियों को दूसरे विद्यालयों में भेजा गया है। कॉपी पर रोलनंबर व नाम नहीं होने के कारण कॉपी कौन से छात्र की है यह जानकारी करना भी मुश्किल है। चुनिंदा छात्रों की कॉपियां ही स्कूलों में भेजी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें