फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधुनिक मशीनों से लैस पश्चिमी यूपी का पहला अस्पताल शुरू, सुविधाएं नि:शुल्क

Mon, 04 Feb 2019 03:50 PM IST
कपिल kapil मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वेटनरी कॉम्पलेक्स में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन की जानकारी देते डाॅ. एमवी जतिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पशुओं के उपचार से लेकर उनकी सर्जरी समेत तमाम निशुल्क सुविधाओं के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला पशु अस्पताल शुरू हो गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज में 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस वेटनरी क्लीनिकल कांप्लेक्स में अत्याधुनिक मशीनें हैं तो अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर है। वेटनरी कॉलेज के प्रबंधन का कहना है कि यह अस्पताल वेस्ट यूपी के पशुपालकों के लिए लाभकारी साबित होगा।

विज्ञापन

 
वेटनरी क्लीनिकल कांप्लेक्स के प्रभारी व एचओडी डॉ. तरुण कुमार सरकार ने बताया कि इस अस्पताल में पशुओं के ऑपरेशन से लेकर कृत्रिम गर्भाधान, खून की जांच और अन्य रक्त के परजीवियों की जांच की जा सकेगी। इस अस्पताल के शुरुआती चरण में ही गाय और भैंस के आठ ऑपरेशन करने के साथ ही ओपीडी में 280 पशु पहुंच चुके हैं। डॉ. सरकार के अनुसार यहां पशुपालकों को निशुल्क उपचार दिया जा रहा है। यही नहीं, वेटनरी कॉलेज के अध्ययनरत छात्र यहां सर्जरी भी करेंगे और अन्य प्रयोगात्मक कार्यों के बारे में भी जानकारी लेंगे। इमरजेंसी के लिए भी अस्पताल में सभी सुविधाएं हैं।

Trending Videos

ये होगा खास फायदा
इस अस्पताल का खास फायदा यह होगा कि पशुओं की जिन बीमारियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाती हैं, उन्हें पहचानने का प्रयास किया जाएगा। इससे जहां पशुओं की बीमारियों पर प्रभावी रूप से रोक लगेगी तो असमय होने वाली पशुओं की मौत को भी रोका जा सकेगा।

इन पशुओं का होगा उपचार  
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एमवी जतिन ने बताया कि अस्पताल में श्वान, बकरी, गोवंश पशु, घोड़े, बिल्ली आदि नस्लों का उपचार किया जा रहा है। इनके उपचार के लिए अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं हैं।

05 प्रमुख सुविधाएं  
- पशुओं के लिए अड़गड़ा  
- अल्ट्रासाउंड मशीन  
- एक्सरे मशीन  
- मेडिसन इमरजेंसी  
- सभी तरह की जांच 

ये है स्टाफ के सदस्य 
- डॉ. तरुण कुमार सरकार, एचओडी व प्रभारी वेटनरी अस्पताल  
- डॉ. अतुल कुमार वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर 
- डॉ. अजीत कुमार, वेटनरी सर्जरी एंड रेडियोलॉजी  
- डॉ. जेनी के जॉन क्लिनिकल पैथोलॉजी
विज्ञापन

यहां होगा पशुओं का पूर्ण उपचार
वेस्ट यूपी का यह पहला अस्पताल होगा, जहां पशुओं को पूर्ण उपचार मिलेगा। वेटनरी छात्रों के कॅरियर के साथ ही पशुपालकों को भी इससे काफी लाभ होगा। - डॉ. तरुण कुमार सरकार

बीमारियों की होगी रोकथाम
विवि के वेटनरी कॉलेज में पशुओं के इस अस्पताल में सभी सुविधाएं है। यहां पशुओं का अच्छे से उपचार हो रहा है। सुविधाएं यहां बढ़ाई जाएंगी तो पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की भी रोकथाम की जाएगी। - डॉ. गया प्रसाद, कुलपति कृषि विवि  

भविष्य में और बेहतर करेंगे 
वेटनरी कॉलेज में पशुपालकों के लिए अच्छी सुविधा मिले इसके लिए यह कांप्लेक्स तैयार किया गया है। सुविधाओं को भविष्य में और भी बेहतर किया जाएगा। इसके शुरू होने से पशुपालकों को काफी लाभ मिला है। - डॉ. राजबीर सिंह, डीन वेटनरी, कृषि विवि

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें