फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यशाला में छात्राओं ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में थाना पल्लवपुरम मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर भावना चौधरी, एंटी रोमियो प्रभारी सब इंस्पेक्टर जाह्नवी शर्मा मुख्य अतिथि रही। उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर, साइबर सेल, वीमेन पावर लाइन, घरेलू महिला संबंधी हिंसा के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने शक्ति की देवी दुर्गा के रूपों का कन्या पूजन किया। चाहत और सार्थक ने राम लक्ष्मण, सीता का वेष धारण कर रामलीला मंचन की प्रस्तुति दी। दुर्गापूजा अष्टमी पर छात्रा शानू ने दुर्गा का रूप धारण करके शक्ति द्वारा दुष्टों का विनाश किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं, महिला शिक्षकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान अमित चतुर्वेदी, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. निधि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें