फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता

विज्ञापन
सरधना। इस्लामाबाद में प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण करते खंड ​शिक्षा अ​धिकारी सुदर्शन लाल।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से सुने पहाड़े और मेन्यू की जानकारी ली
विज्ञापन

सरधना। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने इस्लामाबाद स्थित परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 227 नामांकित छात्रों में से 144 छात्र उपस्थित मिले। स्टाफ में से 5 अध्यापिकाएं उपस्थित और एक अध्यापिका अवकाश पर मिली। खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पहाड़े सुने और सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। मध्याह्न भोजन के बारे में पूछने पर बच्चों ने बताया कि उन्हें सोमवार के मेन्यू के अनुसार रोटी-सब्जी और फल परोसे गए। ब्रेकफास्ट में तहरी के साथ दूध दिया गया, जिसे बच्चों ने अच्छा बताया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें