मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, शास्त्रीनगर
ह्यूमेनिटीज टॉपर - अमिषा गोयल, 97.8 प्रतिशत
सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करूंगी। अगर परीक्षा होती तो नंबर और अधिक आते। दसवीं में 95 प्रतिशत नंबर आए थे। पिता अमित कुमार गोयल केएल इंटरनेशनल स्कूल में जॉब और माता तनु कुमार गोयल गृहणी हैं। भाई कृष गोयल बारहवीं कक्षा में है।
विज्ञान वर्ग टॉपर अंजलि गुप्ता, 97.4 प्रतिशत
मैं इंजीनियरिंग करूंगी। परीक्षा नहीं हुई लेकिन सुरक्षा पहले थीं। दसवीं में 98.6 प्रतिशत अंक थे। पिता अविनाश गुप्ता नौकरी करते हैं और माता सीमा गुप्ता गृहणी हैं। भाई शौर्य गुप्ता कक्षा दो में पढ़ाई कर रहा है। मेरी दादी कुसुम गुप्ता के आशीर्वाद से मुझे सफलता मिली है।
कॉमर्स टॉपर - मालविका शर्मा, 97.4 प्रतिशत
दिल्ली विवि से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट करूंगी। सोशल मीडिया से हमेशा दूरी बनाई। अगर हम परीक्षा देते तो अंकों की खुुशी ज्यादा होती। दसवीं में 97.6 प्रतिशत अंक थे। मेरे पिता सुकेश शर्मा बिजनेसमैन, माता मधुलिका गृहणी और भाई अपूर्व भी बिजनेसमैन हैं।
शांति निकेतन विद्यापीठ
कॉमर्स टॉपर - प्रियांशी शर्मा, 97.2 प्रतिशत
मैं बैकिंग क्षेत्र में करियर बनाऊंगी। महिलाओं को आगे ले जाने के लिए कार्य करूंगी। मेरे पिता देवेंद्र कुमार शर्मा जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक पद पर हैं। वहीं, माता मीनाक्षी शर्मा गृहणी हैं। मैं सफलता का श्रेय स्कूल प्रधानाचार्य, शिक्षकों और माता-पिता को देती हूं।
पूर्वी सिंह ने प्राप्त किए 96 प्रतिशत : केएल स्कूल की छात्रा पूर्वी सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। पूर्वी सिंह के पिता विरेंद्र सिंह सिरोही कचहरी में अधिवक्ता है। पूर्वी सिंह ने बताया कि वह कानून के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।