फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2018: आज आएंगे नतीजे, इन 4 साइटों पर देखें सबसे पहले

Tue, 29 May 2018 12:31 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा 29 मई को शाम 4 बजे के बाद होगी। बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in, cbse.examresults.net, cbseresults.nic.in, results.gov.in पर छात्र नतीजे देख सकते हैं।

विज्ञापन


पहले रिजल्ट 30 मई को आने की सूचना थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं हुई थी। सोमवार दोपहर को बोर्ड ने 29 मई को परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना दी। इस साल ग्रेड के स्थान पर अंकतालिका में अंक आएंगे। दसवीं में भी जिले का टॉपर निकलेगा। इस वर्ष से बोर्ड ने दसवीं में सीसीई होम एग्जाम खत्म करके बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू कर दिया है। 

पिछले वर्ष तक बोर्ड और होम एग्जाम का विकल्प छात्रों के पास था। ऐसे में अधिकांश विद्यालयों के छात्र होम एग्जाम को चुनते थे। पिछले वर्ष जिले में कुल 1450 छात्रों ने 10वीं में बोर्ड परीक्षा दी थी। वहीं, इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 13,444 हो गई है। 11,994 छात्र बढ़े हैं। इनके बीच से जिले का टॉपर निकलेगा। उम्मीद है कि 12वीं की तरह ऑल इंडिया और देहरादून रीजन में भी मेरठ से छात्रों की रैंक आ सकती है। 
विज्ञापन

 
133 स्कूलों का रहेगा परीक्षा परिणाम
शहर में 126 सीबीएसई स्कूलों के साथ ही तीन केंद्रीय विद्यालय इसमें केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस, केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस, केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस शामिल हैं। साथ ही आर्मी पब्लिक, जवाहर नवोदय विद्यालय व अन्य विद्यालयों कुल 133 स्कूलों के 13,444 छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी होगा।

विज्ञापन

नंबर आएं कम तो न करें गम

फाइल फोटो
परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं या नंबर कम आएं हैं तो इससे छात्रों को तनाव लेने की जरूरत नहीं है। बोर्ड में रीचैक का एक रास्ता है जिससे छात्र पुन: अपने नंबरों की जांच करा सकता है। नंबर कम आने पर अभिभावक भी बच्चे पर प्रेशर न बनाएं। बच्चों को गलत बोलकर उनका मनोबल न गिराएं। बल्कि बच्चों के साथ रहें। रिजल्ट आने के बाद बच्चों को अकेला न छोड़ें, न ही उनका कम आंकलन करें। दूसरे बच्चों से अपने बच्चे की तुलना करके उसे मजाक का पात्र न बनने दें। बच्चों को संभालें। उन्हें संबल दें। उनका आत्मबल बढ़ाएं। सफलता पाने के लिए अभी और भी रास्तें हैं, जिनमें मेहनत करके बच्चे अपनी कामयाबी स्थापित कर सकते हैं। बच्चों को हीनभावना से बचाकर उनके साथी बनें। - डॉ. रवि राणा मनोचिकित्सक

हेल्पलाइन दूर करेगी रिजल्ट का तनाव
सीबीएसई की ओर से छात्रों व परिजनों के लिए रिजल्ट का तनाव दूर करने के लिए विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। पिछले दो वर्षों से बोर्ड हर साल परीक्षा परिणाम आने पर यह सुविधा देता रहा है। इसमें छात्रों को अगर कम नंबर आने या खराब परीक्षा परिणाम को लेकर कोई तनाव या परेशानी है तो वह हेल्पलाइन की मदद ले सकता है। छात्र और परिजन नतीजे आने के बाद से लेकर रात 10 बजे तक हेल्पलाइन पर फोन कर परेशानी सुलझा सकते हैं। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। हेल्पलाइन 9 जून तक चलेगी। छात्र या परिजन हेल्पलाइन के नंबर 1800118004 टोलफ्री पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 9837159564 पर भी कॉल कर सकते हैं। -डॉ. पूनम देवदत्त, काउंसलर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें