सीबीएसई का कक्षा दस और बारह का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। मेरठ में शास्त्री नगर के एमपीएस गर्ल्स स्कूल में टॉपर वंशवी धाम 99 पॉइंट 2% हाई स्कूल में टॉप किया है। वहीं केएल इंटरनेशनल स्कूल का दसवीं का छात्र प्रणय रस्तोगी 99.0% अंकों के साथ जिला टॉप किया है।
बिजनौर जनपद में सीबीएसई इंटर में मनस्वी चौधरी ने 98 प्रतिशत और दसवीं में मानसी गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर किया। परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साहित दिखे परिणामों को जानकर खुशी से झूम गए।
कक्षा दसवीं के टॉपर इस प्रकार रहे-
मानसी गुप्ता, 99.2, एल आरएस अकेडमी नगीना
देवांश प्रताप, 98.8, प्रियंका मॉडर्न पब्लिक स्कूल, धामपुर
विरल प्रताप सिंह, 98.4, एमडी इंटरनेशनल स्कूल
नैंसी चौधरी, 98, माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल
मुजफ्फरनगर में 10वीं में एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अबुज़ैद खान और शारदेन स्कूल की छात्रा मिधत फातिमा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। नतीजों के बाद मेधावियों ने खुशी मनाई। स्कूलों में मिठाई बांटी गई।