फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Raid In Meerut: डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी शिवानी की हो सकती है गिरफ्तारी, 35 लोगों पर दर्ज है रिपोर्ट

Thu, 03 Jul 2025 11:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: खरखौदा स्थित एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में अनियमितता, फर्जीवाड़े और गड़बड़ को लेकर सीबीआई ने छापा मारा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही शिवानी से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल व उनकी बेटी शिवानी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व एमएलसी भाजपा नेता डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी शिवानी अग्रवाल पर सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद गहनता से जांच शुरू कर दी है। सीबीआई इस मामले में डॉ. शिवानी अग्रवाल की गिरफ्तारी कर सकती है या हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर सकती है।
विज्ञापन

 

डॉ. सरोजिनी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
खरखौदा स्थित नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में आवेदन किया गया था। यहां 150 सीटें हैं। एनएमसी टीम जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आई थी। 
 

डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के घर पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि 50 सीटें बढ़ाने के लिए जो दावे किए गए थे, वे यहां नहीं मिले, बल्कि अनुकूल मान्यता रिपोर्ट के लिए फर्जी फैकल्टी की तैनाती दर्शाई गई। काल्पनिक रोगियों का फैकल्टी से इलाज दिखाया गया था। फैकल्टी की उपस्थिति दिखाने के लिए बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ की गई थी।
 

सीबीआई ने शुरुआती जांच के बाद डॉ. शिवानी अग्रवाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद उनके आवास और इंस्टीट्यूट पर मंगलवार को छानबीन की गई। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम जो कागजात अपने साथ लेकर गई थी, उसकी पड़ताल की जा रही है। 
 

इसके अलावा दर्ज किए गए केस में साक्ष्य में भी जुटाए जा रहे हैं। वहीं, अपने बचाव में डॉ. शिवानी अग्रवाल और डा. सरोजिनी अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से भी विधिक राय लेनी शुरू कर दी है। अधिवक्ताओं को एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध करा दी गई है।
 
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची डॉ. शिवानी अग्रवाल
शिवानी अग्रवाल केस दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचीं। हालांकि मेडिकल कॉलेज अन्य दिनों के सामान संचालित किया गया। सीबीआई ने 30 जून को ही डॉ. शिवानी अग्रवाल सहित 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीबीआई के छापा मारने के अगले दिन बुधवार को डॉ. शिवानी अग्रवाल सहित मेडिकल कॉलेज में सभी स्टाफ पहुंचा था। लेकिन बृहस्पतिवार को डॉ. शिवानी अग्रवाल अपनी सीट पर नहीं पहुंची और न ही प्रतिदिन की भांति मेडिकल कॉलेज में दिखाई दीं।

ये भी देखें...
Meerut: मेडा के दो कर्मचारी करा रहे अवैध निर्माण, कॉलोनाइजर से मिलीभगत का खुलासा, हुई ये कार्रवाई    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें