अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा
मेरठ। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेवगढ़ी मजीद नगर निवासी शाकिब के पास से .32 बोर की पिस्टल मिली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बाइक चोरी के आरोप में दो को जेल भेजा
मेरठ। परतापुर के घाट निवासी आशीष शर्मा ने रेलवे रोड थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 31 मई को किसी काम से दिल्ली रोड पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर की थी। वहां से वह चोरी हो गई।बृहस्पतिवार को पुलिस ने लिसाड़ी गेट निवासी अयान व ओसामा खान के पास से बाइक बरामद कर ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-
नौचंदी मेले से युवक की बाइक चोरी
मेरठ। गंगानगर के कसरू बक्सर निवासी रितिक कुमार ने नौचंदी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह 21 मई को नौचंदी मेला देखने के लिए आया था। उसने अपनी बाइक पार्किंग के बाहर खड़ी कर दी थी। वहां से उसे चोरी कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
-
युवती को अगवा किया, प्राथमिकी दर्ज
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के एक युवक ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को उनकी 22 वर्षीय बेटी सुबह के समय किसी काम से बाजार गई थी। मगर देर शाम तक युवती घर नहीं आई तो परिजनों ने छानबीन की। मगर युवती का पता नहीं चल सका। पिता ने दाल मंडी निवासी हर्षित शर्मा पर बेटी को बहला- फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।
-