फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोपाष्टमी पर्व पर गोवंश का पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
गोपाष्टमी के अवसर पर मालीपुर गौ आश्रय स्थल गौवंश की पूजा करते बीडीओ और गौ सेवा परिवार के सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव मालीपुर स्थित गो आश्रय स्थल पर मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर गो सेवकों ने गोशाला पहुंचकर गायों और बछड़ों का विधि-विधान से पूजन किया। लोगों ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया।
खंड विकास अधिकारी मनोज भारद्वाज मालीपुर गो आश्रय स्थल पहुंचे। उनके साथ गो सेवा परिवार के प्रदीप बवेजा और उनके साथी भी थे। उन्होंने वहां करीब सौ गायों और बछड़ों को तिलक लगाकर पूजा की। पूजन के बाद उन्हें गुड़ और चारा भी खिलाया। खंड विकास अधिकारी ने गो आश्रय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने वहां मौजूद केयरटेकरों को गोवंश की देखभाल के लिए निर्देश दिए। चारे और साफ-सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

गो सेवक प्रदीप बवेजा ने कहा कि पूजनीय गायों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। यह स्थिति चिंता का विषय है और वैदिक संस्कृति के लिए अशुभ संकेत है। गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार और समाज दोनों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से गायों की सेवा और सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी समझने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वही, प्राचीन कर्ण मंदिर में शंकर देव महाराज ने भी गोवंश का पूजन किया। उन्होंने बताया कि गाय हमारी वैदिक संस्कृति की पोषक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गोसेवा के माध्यम से समाज को गायों के महत्व का संदेश दिया था। ऐसे में गोपूजन के साथ गोवंश के संरक्षण का प्रयास करना हर व्यक्ति का दायित्व है। कस्बे और क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों ने अपने घरों पर भी गोपूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें