फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गोवंश की मौत, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर के बाद उछलकर पीछे चल रही कार पर गिरा गोवंश, कई लोग बाल-बाल बचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दौराला रोड पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक निराश्रित पशु की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोवंश कई फुट उछलकर पीछे से आ रही वैगनआर कार के ऊपर जा गिरा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बचे। घटना की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। बाद में जेसीबी की मदद से निराश्रित पशु के शव को सड़क से हटवाकर जंगल में गड्ढा खुदवाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर एक गोवंश सरधना-दौराला रोड पर घूम रहा था। इसी दौरान सरधना की ओर से दौराला जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निराश्रित पशु उछलकर पीछे चल रही वैगनआर कार पर जा गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार समेत आसपास मौजूद कई लोग गोवंश की चपेट में आने से बच गए। हादसे में गोवंश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशु के कारण लगातार हो रहे हादसों को लेकर नाराजगी जताई। बाद में जेसीबी मशीन मंगाकर शव को सड़क से हटाया गया। इसके बाद जंगल में गड्ढा खुदवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें