फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: न्यू मोहनपुरी में गोवंशों ने 20 लोगों को मारी टक्कर, भारी हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू मोहनपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को बेसहारा घूम रहे गोवंशों ने जमकर उत्पात मचाया। गोवंशों ने करीब 20 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद उत्तम सैनी ने इस घटना के लिए नगर निगम की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंशों की लगातार शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। पार्षद के अनुसार अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष था कि सूचना देने के तीन घंटे बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गोवंशों को काबू में किया गया। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजी गई थी और पकड़े गए गोवंशों को परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला भेज दिया गया है। निवासियों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें