फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट फ़ाइल5
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विकास भवन सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद एवं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने किया। आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक सीडीओ नूपुर गोयल और प्रो. अंजू सिंह रहे। कार्यक्रम में अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों प्रा. किरण प्रदीप, प्रो. पूनम, डॉ. रेखा त्यागी, प्रो. ज्योत्सना, डॉ. अनु रस्तोगी, डॉ. जितेंद्र बौद्ध, डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान, डॉ. ऊषा रानी सिंह आदि शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना में पांच लाख रुपये तक का इलाज चिन्हित अस्पतालों में मुफ्त में मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू भी किया गया है। संचालन डॉ. आशीष पाठक ने किया। इस अवसर पर डॉ. गौरी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. कुमकुम, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. राधा रानी, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. मनीषा भूषण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें