फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पार्किंग में वाहन से नगदी, एटीएम कार्ड चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। मोहिउद्दीनपुर स्थित सविता देवी महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा देने आई दो छात्राओं के पार्किंग में खड़े वाहन से नगदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी हो गए। मामले में छात्राओं के परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज में हंगामा किया।
विज्ञापन

घोपला गांव निवासी शालू और मलियाना निवासी दिशा सैनी सोमवार को कॉलेज बीएड का एग्जाम देने गई थीं। उन्होंने कॉलेज पार्किंग में स्कूटी खड़ी कर उसमें मोबाइल, एटीएम और कुछ कैश रख दिया था। छात्राएं परीक्षा देकर लौटी तो स्कूटी से मोबाइल, एटीएम और कैश गायब था। उन्होंने कॉलेज की प्राचार्या अनुराधा चौधरी से शिकायत की तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद घर जाकर उन्होंने परिजनों को बताया। मंगलवार को छात्राओं के परिजन भाकियू नेता विजयपाल घोपला के साथ पहुंचे। प्राचार्य ने उनसे मामले में बात करने से इंकार कर दिया। इस पर संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज में धरने पर बैठ गए। छात्राओं ने मामले की तहरीर थाने में दी। तहरीर में दिशा सैनी ने बताया कि उसके एटीएम से करीब 90000 और शालू के एटीएम से 10000 रुपये चोरी हो गए हैं। मामले में इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने कॉलेज की पार्किंग में तैनात संदीप और आनंद को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें