फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: कोई परेशान करे तो करें शिकायत

Wed, 17 Jul 2019 02:19 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगानगर। यदि कोई व्यक्ति आपको परेशान करे तो चुप मत बैठिये। इसकी शिकायत अपने अभिभावक से करें। यदि उसके बाद भी समाधान नहीं होता है तो आप पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों की मदद भी ले सकतीं हैं। यह बात जागरुकता कार्यक्रम में संकल्प संस्था की अध्यक्ष अतुल शर्मा ने छात्राओं से कही। पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के सहयोग से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अतुल शर्मा ने छात्राओं को हेल्पलाइन 1090, 108 और 100 नंबर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल कॉलेज या बाहर जाते समय कोई आपको परेशान करे तो हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत करें। यदि आपके घर के आसपास किसी बच्चे या छात्रा के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, बच्चे से मजूदरी कराई जा रही है तो इसकी भी शिकायत करें। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किशोरी समूह का भी गठन किया गया। समूह में चयनित छात्राएं स्कूल की अन्य छात्राओं की समस्याओं पर चर्चा कर उनका निस्तारण करने में सहयोग करेगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस और शिक्षकों को भी इसकी सूचना देंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नारी गरिमा को अक्षुण्य रखने व महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने की शपथ ली। इस दौरान एकता चढ्ढा, वंदना सिंह, जोनाकी वालडन, नीलमपॉल, पारुल गुगलानी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हौसला दिखाओ, मनचलों को सबक सिखाओ  
 छात्राएं
हौसला दिखाओ, मनचलों को सबक सिखाओ। जब तक आप डरेंगी, लोग आपको डराएंगे। किसी के भरोसे मत रहो, खुद की सुरक्षा करना सीखो। यह संदेश बेटियों को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत दिया गया। पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम में 1090 हेल्प लाइन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में बालिका सुरक्षा अभियान पर गोष्ठी हुई। पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, तपेश्वर सागर इंस्पेक्टर नौचंदी, बाल कल्याण अधिकारी सदस्य डॉ. हरीश चंद्र शर्मा, राजन त्यागी और सबइंस्पेक्टर अलका चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी की शुरुआत की। प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने अतिथियों के साथ मिलकर छात्राओं और अध्यापिकाओं को महिलाओं के प्रति अपराध न होने की शपथ दिलाई। विद्यालय की छात्रा चेष्टा ने बालिका सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिया। छात्राओं को वूमेन हेल्प लाइन 1090 के बारे में बताया।
गंगानगर के साईं इंटर कॉलेज और जेपी एकेडमी में संकल्प संस्था की अतुल शर्मा ने छात्राओं को जागरूक किया। उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। एनएएस इंटर कॉलेज में अभिलाषा फाउंडेशन की ममता गर्ग ने छात्राओं को बताया कि बेटियां किसी भी तरह पीछे नहीं हैं। मुश्किलों का डटकर मुकाबला करें। केवी डोगरा लाइंस स्कूल में बेटियां फाउंडेशन की अंजू पांडे की तरफ से अभियान चलाकर छात्राओं को सुरक्षा और दूसरे मुद्दे पर जागरूक किया। सारथी संस्था की कल्पना पांडे ने टीम के साथ कंकरखेड़ा के लार्ड बुद्घा पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। आरएबी इंटर कॉलेज में सीमा खान और अजय शर्मा ने छात्राओं को हेल्प लाइन नंबर और उनके साथ किसी तरह की बदसलूकी होने पर पुलिस अथवा शिक्षिकाओं को जानकारी देने को कहा। आरके पब्लिक स्कूल किठौर में प्रीति त्यागी ने छात्राओं को जागरूक किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हस्तिनापुर में भी छात्राओ को जागरूक किया गया। सभी स्कूलों में छात्राओं-शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें