फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान के ताले तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में बुधवार शाम चोर मकान के ताले तोड़कर करीब 35 हजार की नकदी और चार लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। बीमार मां को अस्पताल से देखकर परिवार की महिला लौटी तो घटना का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों को तलाश कर रही है। काशीराम कॉलोनी में शाहरुख पत्नी गुड़िया और बच्चों के साथ रहता है। शाहरुख बाहर नौकरी करता है।
विज्ञापन

बुधवार शाम गुड़िया अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने बच्चों के साथ गई थी। मकान पर ताला लगाया गया था। वह अस्पताल से लौटी तो ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। गुड़िया के मुताबिक बदमाश अलमारी रखे करीब 35 हजार रुपये और करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें