नगर पंचायत परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवा
हस्तिनापुर। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन सुधा खटीक के साथ भाजपा कार्यकर्ता और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को नमन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नगर पंचायत कार्यालय में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। चेयरपर्सन ने कहा कि गांधी का सपना था भारत एक ऐसा देश बने, जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। हर जरूरतमंद को अच्छा इलाज मिले, जहां सभी धर्म और जाति के लोग भाईचारे से एक साथ रहें। जो आज भाजपा सरकार में साकार हो रहा है। चेयरपर्सन ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, सोमनाथ पपनेजा, नीरज कुमार, दर्शन भारद्वाज, बालमुकुंद बत्रा, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।