फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चेयरपर्सन पुत्र व पूर्व चेयरमैन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा, सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Sun, 23 Aug 2020 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना(मेरठ)। नगर पालिका चेयरपर्सन के बेटे और पति (पूर्व चेयरमैन) के खिलाफ एक मजदूर ने अभद्र व्यवहार और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसका पता चलते ही उत्तर प्रदेेशीय सफाई मजदूर संघ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस कराने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो सफाई व्यवस्था ठप कर धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन


नंगला आर्डर के मजरा सांसीपुरा निवासी करन नगर पालिका के एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता है। शनिवार को उसने थाने में तहरीर दी। करन ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन के बेटे शाहवेज अंसारी और पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने उससे अभद्रता की। जब उसने विरोध किया तो मारपीट भी की गई।

शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ द्वारा एसडीएम अमित कुमार भारतीय को पत्र देकर मुकदमा वापस कराने की मांग की गई। वहीं सफाई कर्मचारियों ने डीएम, एसएसपी, पालिका ईओ, सीओ को भी शिकायती पत्र की छाया प्रति भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में ईओ अमिता वरुण ने बताया कि वे सफाई कर्मचारियों से बात करेंगी। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि शाहवेज अंसारी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उधर इस मामले में पर्यावरण धर्म समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा नेता जितेंद्र पांचाल ने चेयरपर्सन को अपना समर्थन देने की बात कही।

जितेंद्र पांचाल ने दर्ज मुकदमे को फर्जी बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजे जाने की बात कही है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें