फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा चालक की मौत का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक की टक्कर से हुई भी मृत्यु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने 10 मई को ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद चालक लगभग 50 वर्षीय जगदीश प्रसाद की मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक के बेटे गुरमीत की तहरीर पर लोहियानगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ उसकी बाइक नंबर के आधार पर सड़क हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

काजीपुर स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी गुरमीत ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पिता जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार को वह ई-रिक्शा लेकर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में बाइक चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। ई-रिक्शा पलट गया और उसकी पिता जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़ कर भाग गया था। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया था। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें