फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर में शव रखकर हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, 78 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Nov 2019 09:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
एसपी दफ्तर में शव रखकर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मौत होने के मामले में परिजनों ने हंगामा किया। पहले तो पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा हुआ, वहां से पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। बाद में एसपी कार्यालय में शव रख कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वाले 78 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज और रास्ता रोकने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


नहटौर थाना क्षेत्र के गांव सदूपुरा निवासी जयप्रकाश के बेटे सुमित की शादी नहटौर थाने के गांव इलाबास निवासी अमर सिंह की बेटी ममता से हुई थी। सुमित और ममता में आए दिन झगड़ा रहता था। गत 18 अक्तूबर को ममता ने अपने मायके वालों को कॉल करके बुला लिया। आरोप है कि ममता के पिता अमर सिंह, मां कविता व अन्य परिजनों ने सदूपुरा आकर जयप्रकाश व उसके परिजनों से मारपीट की। जयप्रकाश का सिर कई बार दीवार में मारा, जिससे जयप्रकाश गंभीर घायल हो गया। पहले तो जयप्रकाश को जिला अस्पताल और फिर दिल्ली ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- पश्चिमी यूपी के युवा अब खुशहाल, दंगामुक्त हुआ प्रदेश, महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जयप्रकाश का शव पोस्टमार्टम हाउस पर लाया गया, तो वहां परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। इसके बाद सभी लोग जयप्रकाश का शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश के बेटे के ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने पीड़ित परिवार के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। 

78 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
पोस्टमार्टम हाउस और फिर एसपी दफ्तर में शव रख कर प्रदर्शन करने वाले 78 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं। रिपोर्ट दर्ज होने से प्रदर्शन करने वालों में खलबली मची है। यह रिपोर्ट शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई है। उसमें रास्ता रोकने, एसपी कार्यालय में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली गलौज करने के आरोप लगा है। आरोपियों में 38 लोग नामजद और 25 अज्ञात आरोपी हैं। 15 महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र गौड़ ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें