ये था मामला
सोमवार को झिंझाना रोड पर जा रहे एसडीएम और सीओ कैराना ने रास्ते में गाड़ी का संदिग्ध नंबर देख उसके कागजात मांगे थे। कागज मांगने को लेकर वहां मौजूद विधायक कैराना नाहिद हसन और एसडीएम के बीच बहस हो गई थी। अगले दिन इसकी वीडियो वायरल हुई थी। नाहिद हसन की माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने डीएम ओर एसपी से मिलकर एसडीएम के व्यवहार की शिकायत की थी। उन्होंने गाड़ी के कागजात एसपी को दिए थे। एसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी राजेश श्रीवास्तव को दी थी।
कैराना में खुफिया तंत्र सक्रिय
इन दिनों ये मामला राजनीतिक हल्कों में भी चर्चाओं का विषय बना है। राजनीतिक दलों की निगाह भी इस पर हैं। कैराना कस्बे में भी लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। सबकी नजर अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर है। उधर इस प्रकरण के बाद खुफिया तंत्र भी कैराना पर नजरें लगाए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/