2015 बैच के एक आईपीएस पर उसकी पत्नी ने मारपीट, जानलेवा हमला और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि पति उसे पशुओं की तरह पीटता है। कई बार तो वह मार खाते-खाते बेहोश तक हो गई। दहेज में रुपये की मांग पूरी नहीं किए जाने के कारण ससुराल में उसका उत्पीड़न हो रहा है। मामला आईपीएस से जुड़ा होने के चलते अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं।
मामला नौचंदी थानाक्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि दहेज में काफी सामान दिया था। इसके बावजूद आईपीएस अधिकारी दहेज की मांग कर रहा है। दहेज की मांग पूरी न होने पर आईपीएस मारपीट करता है।
बर्दाश्त की हद हो गई
पीड़िता ने बताया कि पति ने उसको ससुराल में इतना पीटा की वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद वहां से निकली और अपनी एक सहेली के पास पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।