फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पराली जलाने पर 14 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश का नहीं हो रहा पालन

Tue, 19 Nov 2019 12:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खेतों में जलाई जा रही पराली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में खासपुर गांव के जंगल में पराली जलाने पर लेखपाल ने 11 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। उधर, शामली जिले में भी पराली जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बागपत में लेखपाल सचिन भारती ने तहरीर दी कि खासपुर गांव निवासी वेदू गिरी, सतवीर, संजय, ओमकार, ढिकौली निवासी जयवीर, पूनम, कुलदीप, अमरदीप, कुसुम, शाहपुर भेटा गाजियाबाद निवासी रत्न यादव, बहादुर सिंह आदि किसानों ने धान की पराली को जलाकर हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। धान की पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है और लोगों को परेशानी होती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किसानों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेखपाल सचिन भारती ने बताया कि चांदीनगर में खैला-मंसूरपुर, खासपुर व ढिकौली-बंथला मार्ग पर खेतों में किसानों ने धान की पराली जलाई थी। 

एक्यूआई 169 पर, घटने लगा प्रदूषण
तेज हवा और धूप से प्रदूषण का स्तर घटने लगा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सूचकांक पर एक्यूआई 169 रिकॉर्ड किया गया। जिससे प्रदूषण कम हुआ है। तेज हवा और धूप से प्रदूषण का स्तर कम होने लगा है। सोमवार को तेज धूप खिली और हवा भी तेज रही, जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पराली के बाद अब गन्ने की पत्ती जलाने पर लगा 25 हजार का जुर्माना, एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

विज्ञापन

खुलेआम सड़कों पर डाली जा रही निर्माण सामग्री
वायु प्रदूषण को लेकर एनजीटी की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद कोताना रोड सहित अन्य सड़कों पर खुलेआम निर्माण सामग्री डाली जा रही है। क्षेत्र के लोग बिल्डरों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मगर कुछ नहीं किया जा रहा है। बता दें कि वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण पूर्व में बागपत सहित अन्य क्षेत्रों में इस तरह निर्माण सामग्री डालने पर जुर्माना किया जा चुका है। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि एनजीटी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई उल्लखंन कर रहा है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फसल के अवशेष जलाने पर तीन किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज 
प्रदूषण को लेकर अब प्रशासन भी सख्त हो गया है। शामली में खेत में पराली जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, प्रशासन को कुछ जगहों पर टायर आदि जलाने की सूचनाएं भी मिली हैं, जिस पर कार्रवाई की तैयारी है। वायु प्रदूषण फैलाने वाली इकाईयों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें