बिजनौर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र में पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने गई छात्रा को गांव के ही तीन किशोरों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पकड़ लिया और अर्धनग्न करके एक वीडियो क्लिप भी बना डाली। मामला चार माह पुराना है। चार माह बाद एक किशोर ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
वहीं मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। इसमें किशोर ने छात्रा से शादी करने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन छात्रा ने साफ इंकार कर दिया। छात्रा के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने चारों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसके बाद से चारों किशोर फरार हो गए।
दुष्कर्म व हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया 55 हजार का जुर्माना
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बताया जाता है कि घर में अकेले एक किशोरी थी, जो कक्षा 11 की छात्रा है। परिजनों की गैर मौजूदगी में छात्रा जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने चली गई। आरोप है कि गांव के तीन किशोरों ने पास के ही गांव के एक अन्य किशोर के साथ मिलकर गन्ने के खेत में छात्रा को पकड़ लिया और अर्धनग्न कर एक वीडियो क्लिप बना डाली। मामला चार माह पुराना है। दो दिन पूर्व चार किशोरों में से एक किशोर ने यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।