फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन, सहारनपुर में पांच नमाजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 22 May 2020 06:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव जीवाला की बड़ी मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बाकी लोग मौके से भाग गए।

विज्ञापन


थाना फतेहपुर प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि अलविदा जुमे की नमाज के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन न हो, इसके लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, सामूहिक नमाज अदा करने पर 15 गिरफ्तार, 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना मिली कि गांव जीवाला में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों द्वारा मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर शहजाद, वकील अहमद निवासी जीवाला, साकिब, जुल्फान निवासी हलवाना और रिहान निवासी गांव खुजनावर पकड़ लिया। इन सभी आरोपियों को पुलिस थाने लेकर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 2/3/4 महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें