फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई एवं भाभी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। ग्राम फतेहपुर नारायण में एक सप्ताह पूर्व खेत पर गए युवक का शव मिलने पर ससुराल वालों ने उसके बड़े भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, इंस्पेक्टर ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर नारायण निवासी आबिद पुत्र खचेड़ू बीते मंगलवार को खेत पर काम करने गया था। वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जंगल में गए। वहां युवक खेत में मृत मिला। उसके गले पर निशान होने के चलते गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई। इसकी जानकारी पाकर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी मय फ़ोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में बताया कि मृतक के ससुराल वालों ने मृतक के भाई, भाभी समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा कायम कराया है। हालांकि मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे बाद भी पुलिसकर्मी जानकारी देने को तैयार नहीं। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें