इंद्रपुर गांव निवासी बसपा के देवबंद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार ने देवबंद थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि केआरके ने पांच जून को बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ एक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी। शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने तहरीर में कहा है कि इससे बहुजन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है।
मामले में पुलिस ने फुलास अकबरपुर गांव निवासी राशिद कमाल खान के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम सहित धारा 500 व 509 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केआरके नेताओं और अभिनेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।