एसपी सिटी ने बताया कि गहन पूछताछ की गई। गोरखपुर के युवकों से भी फोन पर बात हुई। व्हाट्सएप और मोबाइल आदि चेक किए गए। पाकिस्तान भेजने वाला बयान झूठा है। मामला एजेंट से 50 हजार रुपये वापस लेने का है। मोनिश को दुबई नौकरी पर भेजा गया था, मगर उसे वहां पल्लेदारी का काम कराया गया, जिसे वह करना नहीं चाहता था। इसी कारण वह वापस आया और एजेंट से अपने 50 हजार रुपये वापस लेने के लिए उसने इस तरह की झूठी बयानबाजी की है।
वहीं भ्रामक बयान देने पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, मोनिश भी मीडिया के समक्ष अपने पहले बयान से मुकर गया, उसने कहा कि उसे पाकिस्तान भेजने की धमकी दी जाती थी।
इन्होंने कहा...
मोनिश नौकरी के लिए दुबई गया था, मगर उसे निम्न स्तर का काम दिया गया, जिस कारण वह अपने घर लौट आया। एजेंट से रुपये वापस लेने को उसने ऐसा झूठा बयान दिया है। उसकी ओर से एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। झूठा बयान देकर भ्रमित करने पर पुलिस की ओर से भी मोनिश और एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
- अभिषेक यादव एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/