फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक समेत 13 पर 6.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फतेहउल्लापुर रोड के हैंडलूम व्यापारी आफताब ने आईडीबीआई के बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों पर फर्जी चेक लगाकर खाते से 6.83 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने प्रबंधक समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 861 फतेहउल्लापुर रोड निवासी हैंडलूम व्यापारी आफताब ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया था कि उनका शिवाजी रोड के पास नील कमल बिल्डिंग में मौजूद आईडीबीआई बैंक में खाता है। गत वर्ष सात अक्तूबर को उनके मोबाइल पर चेक बाउंस होने का मेसेज आया था। जिसके बाद वह मामले की जानकारी के बाद बैंक मैनेजर से मिले थे। मगर बैंक मैनेजर व कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने अपने कर्मचारियों मोहम्मद नदीम, जुबैर, अरशद, मोहम्मद रिहान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद इनाम, एमए हैंडलूम के मालिक सहित 13 आरोपियों ने मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर चेक बुक जारी कराई। इसके बाद कई बार में 6.83 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें