बागपत में माता कॉलोनी में मामूली बात पर एक युवक को चाकू मारकर घायल किया। इस मामले में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत चार आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
महबूब पुत्र बाबूद्दीन ने पुलिस को बताया कि माता कॉलोनी में रविवार की रात में नौ बजे जीसान व जफर पुत्र शकील और जावेद व नाजिम पुत्र नजाकत की मामूली बात को लेकर जुबैर से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने जुबैर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया।
यह भी पढ़ें: Corona Update: वरिष्ठ फिजिशियन की कोरोना से मौत, मेरठ-शामली में आज मिले 11 नए पॉजिटिव केस
इसके बाद कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। कुछ लोग पुलिस को देखकर पहले ही फरार हो गए।
पुराना कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि जिसान व जफर पुत्र शकील अहमद और जावेद, नाजिम पुत्र नजाकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीशान भीम आर्मी पार्टी का जिलाध्यक्ष है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/