फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से बड़ी खबर: प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें- बिग बॉस फेम अर्चना गौतम का दर्द

Tue, 07 Mar 2023 09:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ से बड़ी खबर : प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रियंका के पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आईं और कांग्रेस के टिकट पर हस्तिनापुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ीं अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप कुमार के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि प्रियंका गांधी के बुलावे पर मेरी बेटी अर्चना गौतम 26 फरवरी 2023 को कांग्रेस के महाअधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर छत्तीसगढ़ गई थीं, जहां पर मेरी बेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने का समय उनके पीए संदीप सिंह से मांगा, लेकिन उन्होंने प्रियंका से मिलवाने से मना कर दिया और मेरी बेटी से बदतमीजी से बात करते हुए जातिसूचक व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। यही नहीं मेरी बेटी को सभी के सामने अधिवेशन मंच पर जाने से मना कर दिया। 


यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

आरोप लगाया कि संदीप ने मेरी बेटी को इशारों में अलग होकर बात करने की कोशिश की। इसी दौरान मेरी बेटी को जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए जेल में डलवाने व जान से मारने की धमकी देते हुए सबके सामने अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया। जिससे मेरी बेटी का मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

यह भी पढ़ें: Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप

आरोप लगाया कि संदीप ने उठाने की धमकी देते हुए अपमानित किया। जिसका वीडियो सबूत वहां के कैमरा मैन के पास उपलब्ध है। बाद में मेरी बेटी अपने प्रयासों से प्रियंका से मिल पाईं। इस संबंध में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मुकदमे को रायपुर स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं से आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मेरठ में अर्चना गौतम का हुआ था जोरदार स्वागत
अर्चना गौतम का मेरठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ था। अर्चना गौतम परतापुर बाईपास से होते हुए बेगामपुल और अंबेडकर चौराहा पहुंची थीं। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते अर्चना गौतम भावुक हुईं। अर्चना गौतम ने कहा था कि मेरठ सहित देश के लोगों ने खूब प्यार दिया।

अर्चना गौतम ने कहा था कि सलमान खान ने पूरा साथ दिया। मैं जिंदगीभर अहसानमंद रहूंगी। अर्चना ने कहा था कि मैं साढ़े चार महीनों तक बिग बॉस के घर में रहीं। मुझे खाना बनाने का शौक है, जिसका मुझे बहुत फायदा मिला।  

उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर के बाहर भी मुझे खाना बनाना पसंद था, जो मेरी पहचान बन गई। जीवन की सफलता के बारे बात करते हुए अर्चना भावुक हो गईं। कहा कि बेटियों को जिस फील्ड में जाना है, उन्हें जाने दो। बेटियां देश और विदेश में नाम रोशन कर रहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें