फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक की आत्महत्या मामले में महिला पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सकौती स्थित ओयो होटल के संचालक अनिल द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मंडौरा निवासी अनिल और उसके गांव के ही मोहित सकौती में साझेदारी में ओयो होटल का संचालन कर रहे थे। मृतक अनिल के भाई दीपक ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव टांडा निवासी महिला रश्मि उसके भाई को ब्लैकमेल कर रही थी। वह लगातार भाई से दो लाख रुपये की मांग रही थी और नहीं देने पर उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। इस कारण अनिल काफी दिनों से तनाव में था। बृहस्पतिवार को भी महिला होटल पहुंची और उससे रुपये मांगे। इस कारण दोनों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि तनाव के चलते ही अनिल ने आत्महत्या की है। दीपक की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सीओ प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें